फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dharmnagri two seats on February 23 vote

धर्मनगरी की दोनों सीटों पर 23 फरवरी को मतदान

Wed, 04 Jan 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 04 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dharmnagri two seats on February 23 vote
राजापुर कस्बे में चुनाव प्रचार से जुड़ी सामग्री हटवाते एसडीएम और थानाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखें घोषित कर दी हैं। धर्मनगरी की दोनों विधानसभा क्षेत्र की सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगा है। वहीं चुनाव की घोषणा के बाद से सभी राजनैतिक दलों के कार्यालयों में हलचल बढ़ गई। जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर अन्य विभाग के अधिकारियों को भी आचार संहिता के  तहत काम करने के निर्देश डीएम ने जारी किए हैं।
विज्ञापन



  बुधवार की दोपहर को जैसे की चुनाव आयोग ने यूपी में विधानसभा चुनाव कराने की तिथियों की घोषणा की तो पहले से उहापोह की स्थिति समाप्त हो गई और गहमागहमी बढ़ गई। कुल सात चरणों में 11 फरवरी से 8 मार्च तक होने वाले मतदान के क्रम में चौथे चरण में 23 फरवरी को धर्मनगरी में मतदान होगा। वहीं  जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में चुनाव से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर आचार संहिता का पालन कराने के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन




चित्रकूट। चुनाव की तिथि घोषणा होने के बाद सर्वाधिक चहल पहल राजनैतिक दलों के कार्यालयों में रही। सपा कार्यालय में दोपहर बाद ही दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता पहुंचकर जिलाध्यक्ष अनुज यादव से बातचीत की। भाजपा कार्यालय में टिकट के दावेदारों का जमघट लगा रहा। जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि सभी लोग आचार संहिता का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा देर शाम को पहुंचे और चुनाव संबधी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed