फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dhanteras today , dressed market

धनतेरस आज, सजे बाजार

Sun, 08 Nov 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 08 Nov 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras today , dressed market
आज धनतेरस है।। शहर में धनतेरस की दुकानें सज गई हैं। बर्तनों और आभूषणों की दुकानों पर विभिन्न प्रकार के zमान और बर्तन आ गए हैं।
विज्ञापन


बाइक, कार, ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, कपड़ों का बाजार भी सज गया है। मुहूर्त के हिसाब से ही इनकी खरीदारी शुभ रहेगी।धनतेरस पर वाहन खरीद को शुभ माना जाता है।

इसे देखते हुए लोगों ने वाहनों की बुकिंग शुरू करा दी है। वहीं टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित अन्य वस्तुओं के स्टाल सज गए हैं।

मोटर्स शोरूम मालिकों के अनुसार धनतेरस पर पिछली बार के मुकाबले अधिक बाइकें बिकने की संभावना है। इस बार धनतेरस पर अनोख्ाा संयोग बन रहा है। पंडित सुशील शास्त्री बताते हैं कि इस पर्व पर शुभ खरीद का मुहूर्त नौ नवंबर को है।
विज्ञापन


इस बार धनतेरस पर सोम प्रदोष, चंद्र प्रधान, हस्त नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग भी बन रहा है। यह संयोग ऐसा है कि जो भी इसमें सामान खरीदेगा, उसका तेरह गुना लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक त्रयोदशी धनतेरस को भगवान धन्वंतरि समुद्र से अमृत कलश लेकर अवतरित हुए थे।  इसलिए मान्यता है कि इस दिन जो पात्र खरीदा जाता है उससे तेरह गुना धन और ऐश्वर्य मिलता है।

इस दिन आदि वैद्य भगवान धनवंतरि का पूजन होता है। इसे कामेश्वरी जयंती भी कहा जाता है इस दिन पूजन से कामनाएं पूरी होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed