{"_id":"58138ecf4f1c1ba55abc1abb","slug":"dhanteras-million-on-sales","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर दस करोड़ की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर दस करोड़ की बिक्री
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
सराफा दुकान में खरीरादी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट। धनतेरस में शुक्रवार को बाजार में बर्तन से लेकर आभूषण, बाइक, मोबाइल व एलसीडी टीवी की जमकर लोगों ने खरीददारी की जिसमें दीपावली पर्व मनाने के लिए पूजा सामग्री की भी खरीददारी की गई। दीपावली पर्व की शुरूआत धनतेरस पर्व से शुरू हो जाता है। इसके लिए बाजारों में रौनक देखी गई। धनतेरस में बर्तन खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। इस लिए सबसे अधिक बर्तनों की दुकानों में अधिक भीड़ रही। व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया कि जिले में धनतेरस पर दस करोड़ से अधिक की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
सोने-चांदी के साथ खरीदे सिक्के
चित्रकूट। धनतेरस में सोना चांदी खरीदना भी शुभ माना जाता है। मध्यम वर्ग की महिलाएं कम कीमत के आभ्ूाषण की खरीददारी की। उच्चवर्ग के लोगों ने सोना व चांदी के सिक्के खूब खरीदें। दुकानदार राजू अग्रवाल, अर्पित, अतुल अग्रवाल व रामविशाल सोनी ने बताया कि पिछले साल सूखे का प्रभाव था लेकिन इस बार अपेक्षाकृत बेहतर बिक्री हुई है।
विज्ञापन
घरों को सजाने के लिए खरीदीं झालरें
चित्रकूट। घरों को सजाने के लिए बिजली की दुकानों से समान खरीदा। इलेक्ट्रानिक की दुकानों में एलसीडी टीवी की खूब खरीददारी रही। बाइक की एजेंसी में बाइक ाें की खरीद के लिए ग्राहकों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन