फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dhaba operator shot the driver for not removing the truck

Chitrakoot News: ट्रक न हटाने पर ढाबा संचालक ने चालक को मारी गोली

Thu, 21 Aug 2025 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Dhaba operator shot the driver for not removing the truck
भौंरी (चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी में ढाबे के सामने ट्रक खड़ा करने पर हुए विवाद में मंगलवार की रात ढाबा संचालक ने ट्रक चालक पर तमंचे से फायर कर दिया। इससे वह घायल हो गया। जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


भौंरी निवासी विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि वह भरतकूप से गिट्टी लादकर प्रयागराज जा रहा था। गांव के पास तिवारी ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट के सामने ट्रक खड़ा कर घर जाने लगा तो ढाबा संचालक राकेश तिवारी ट्रक हटाने के लिए कहने लगे। उसने घर से सामान लेकर जाने की बात कही तो ढाबा संचालक गाली गलौज करते हुए तमंचे से फायर कर दिया। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़ कर आए और घायल को लेकर जिला अस्पताल लेकर गए। वहां से हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, इससे पहले ही ढाबा संचालक बंद कर भाग गया था। बुधवार को थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि ट्रक हटाने को लेकर विवाद में ढाबा संचालक ने चालक पर फायर कर दिया था। घायल का इलाज प्रयागराज में चल रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। दोनों पड़ोसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed