{"_id":"68a4c1ff7289a7798f0e3144","slug":"devotees-will-come-in-100-additional-buses-no-bus-will-go-to-the-fair-area-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-119467-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 100 अतिरिक्त बसों से आएंगे श्रद्धालु, मेला क्षेत्र में नहीं जाएगी कोई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 100 अतिरिक्त बसों से आएंगे श्रद्धालु, मेला क्षेत्र में नहीं जाएगी कोई बस
विज्ञापन
चित्रकूट। भदई अमावस्या मेला 21 से 25 अगस्त तक है। यह मेला पांच दिनों तक चलेगा। इसके श्रद्धालुओं के लिए यातायात व्यवस्था सहित सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। अलग अलग डिपो की 100 अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाई जा रही हैं। वाहनों के खड़ा करने के लिए 13 वाहन पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए धर्मनगरी क्षेत्र में सीसी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है।भदई अमावस्या मेला में 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। यह मेला पांच दिनों तक चलता है। इसके लिए जिला प्रशासन व्यवस्था करने में जुट गया है।
मेला क्षेत्र में रोडवेज बसों के साथ ही प्राइवेट बसें व कई छोटे वाहन भी चलते हैं। इसके अलावा बाइक से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इन वाहनों को खड़ा करने की सबसे अधिक समस्या बनी रहती है। इसको देखते हुए अस्थायी बस स्टैंड बनाए जाने के साथ ही वाहनों के खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जा रही हैं। रोडवेज बस स्टैंड के प्रभारी प्रेम लाल ने बताया कि 100 अतिरिक्त रोडवेज चलाई जाएंगी। बसें रोडवेज बस स्टैंड बेड़ी पुलिया के अलावा जिला मुख्यालय में भी उपलब्ध रहेंंगी। मेेला क्षेत्र के अंदर कोई बस नहीं जाएगी।
नसेट
कैमरों की संख्या बढ़ाई गई
चित्रकूट। अमावस्या मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रामघाट व परिक्रमा मार्ग तक 100 कैमरे लगाए गए है। परिक्रमा मार्ग में कैमरों की संख्या अधिक बढ़ाई गई है। जिसके डिस्पले देखने के लिए रामघाट में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। मंदाकिनी नदी में गोताखोर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इनसेट
मेला क्षेत्र को सात जोन में बांटा
चित्रकूट। अमावस्या मेला की व्यवस्था के लिए सात जोन व 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसी के साथ ही दो कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। तैयारी के लिए एडीएम उमेश चंद्र निगम ने अधिकारियों की बैठक ली।
एडीएम ने बताया कि मेला की व्यवस्था के लिए वाहन खड़ा करने के लिए 13 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। खाने पीने की मिलावटी वस्तु नहीं बेची जाए। इसके लिए जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। मेला क्षेत्र में सिलेंडर ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस मौके पर अपर एसपी सतपाल सिंह, एसडीएम पूजा साहू, सीओ अरविंद वर्मा आदि मौजूद रहे।संवाद
इनसेट
भगदड़ होने से दस श्रद्धालुओं की हो गई थी मौत
चित्रकूट। वर्ष 2014 में कामदगिरि परिक्रमा में मध्यप्रदेश क्षेत्र में भदई अमावस्या मेला में भगदड़ हुई थी। इससे दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। जबकि दर्जनों घायलों हो गए थे। तब से यूपी-एपमी जिला प्रशासन चौकन्ना रहने लगा है। इस बार प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग पर फिसलन आदि से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए मैटी भी बिछवाने की तैयारी की है। लेटी परिक्रमा का अलग मार्ग बनाया गया है जो फिलहाल अधूरा है। कई फिसलन वाली जगह पर नये पत्थर लगाए जा रहे हैं।