फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Devotees took a dip on Ganga Dussehra, donated

गंगा दशहरा पर भक्तों ने लगाई डुबकी, किया दान

Thu, 09 Jun 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip on Ganga Dussehra, donated
फोटो-13- मंदाकिनी में स्नान के साथ पूजन करते भक्तगण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। गंगा दशहरा पर्व पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर पूजापाठ और दान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा लगाई। साधु-संतों ने श्रीराम नाम संकीर्तन करते हुए रामायणी कुटी से रामघाट तक शोभायात्रा निकाली। प्रमुख अखाड़ों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, भरतकूप, सती अनुसुइया तीर्थ स्थानों पर भक्तों की भीड़ रही। रामायणी कुटी से साधु-संतो ने शोभायात्रा निकालकर रामघाट पहुंचे। मंदाकिनी नदी में नौका विहार किया। रामायणी कुटी के महंत रामहृदय दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्य जीवनदास, निर्मोही अखाड़ा के महंत दीनदयाल दास, कामदगिरी प्रमुखद्वार के संत मदनदास, गोपालदास, संत ओमकार दास, अवधेश, उत्तम जगदीश, बलवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाया गया पर्व
चित्रकूट। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में भी गंगा दशहरा पर्व पर प्रमुख नदियों में स्नान, पूजा-पाठ दानपुण्य करने वालों की भीड़ रही। राजापुर व मऊ क्षेत्र के निवासी यमुना नदी में स्नान करने पहुंचे। मानिकपुर क्षेत्र के लोगों ने बरदहा व वाल्मीकि नदी में स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed