फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Devotees throng the Jagannath Rath Yatra and offer *Bhog*

Chitrakoot News: जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, लगाया भोग

Sat, 18 Jul 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Devotees throng the Jagannath Rath Yatra and offer *Bhog*
फोटो न- 18 सीकेटीपी 35 जगन्नाथ यात्रा में दर्शन के लि​ए उमड़े भक्त। संवाद
फोटो न- 18 सीकेटीपी 35 जगन्नाथ यात्रा में दर्शन के लिए उमड़े भक्त। संवाद
विज्ञापन

एलआईसी तिराहे में लगा मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। शहर के एलआईसी तिराहे पर भगवान जगन्नाथ यात्रा का रथ पहुंचने पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा का पूजन अर्चन कर दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ यह यात्रा अगले पड़ाव सोनेपुर के लिए रवाना हो गई। यात्रा में भक्त रस्सी से रथ को श्रद्धा भाव से खींच रहे थे।

शनिवार को शहर के एलआईसी तिराहे में मेला लगा। जहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र , सुभद्रा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। बच्चों ने खिलौना खरीदने के साथ झूले का आनंद लिया। मेला स्थल पर रथ की सजावट बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने की। इस दौरान कमल छावनी, किशोर व शिक्षक सुधाकर आदि ने सहयोग किया। पुजारी रमाशंकर ने बताया कि सोनेपुर गांव में रविवार को मेला का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन शाम वापस एलआईसी तिराहा आ जाएगा। जहां एक बार फिर से मेला लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed