फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Devotees started gathering to get the nectar of Sharad Purnima

धर्मनगरी में पूर्णिमा का अमृत पाने को जुटने लगे श्रद्धालु

Sat, 12 Oct 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Devotees started gathering to get the nectar of Sharad Purnima
चित्रकूट। धर्मनगरी में शरद पूर्णिमा पर्व को लेकर मठ मंदिरों में तैयारियां जोरों पर है। वही हर वर्ष की भांति इस साल भी दीनदयाल परिसर के उद्यमिता विद्यापीठ में दो दिवसीय शरदोत्सव कार्यक्रम होगा। जिसमें कई बडे़ कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर्व को लेकर धर्मनगरी में खासा उत्साह देखा जा रहा है। धर्मनगरी के निमोही अखाड़ा, प्रमुखद्वार कामदगिरी, भरत मंदिर, पंजाबी भगवान आश्रम, संतोषी अखाड़ा, रामायणी कुटी, जानकी महल, आश्रमों में तैयारियां जोरों पर हैं। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात को खीर खुले आसमान के नीचे रखकर लोग अमृत बरसने का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
चित्रकूट। शरद पूर्णिमा पर्व में भारत रत्न स्व. नाना जी देशमुख के जन्म पर दीनदयाल शोध संस्थान शरदोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम 13 व 14 अक्तूबर को मध्य प्रदेश क्षेत्र के जानकीकुंड क्षेत्र उद्यमिता विद्यापीठ में होगा। जिसमें 13 अक्टूबर को शर्मा बंधु की भजन संध्या से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इसके बाद उज्जैन की नृत्य नाटिका, श्रीकृष्ण पर आधारित भारत कला मंच राजस्थान के कलाकार प्रस्तुति देंगे। 14 अक्तूबर को भक्ति संगीत के गायक पवन तिवारी प्रस्तुति देंगे इसके बाद नृत्य नाटिका भगवान श्रीराम पर आधारित होगी। दीपावली एवं बरेदी नृत्य कबीर फाउंडेशन खजुराहो द्वारा प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed