फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Devadhee Dev Dev to Mahadev

देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक करने को उमडे़ भक्त

Mon, 10 Jul 2017 11:40 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Mon, 10 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Devadhee Dev Dev to Mahadev
पूजा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। सावन माह के पहले दिन धर्मनगरी के शिवालयों में देवाधिदेव महादेव को हजारों भक्तों ने जलाभिषेक किया। पूरे क्षेत्र में बोल बम और ऊं नम: शिवाय के मंत्र गूंजते रहे। मंदाकिनी में डुबकी लगाकर मत्यगजेंद्रनाथ मंदिर में सुदूर क्षेत्र से पहुुंचे भक्तों ने जलाभिषेक किया। सुबह से शाम तक रामघाट में भक्तों का तांता लगा रहा।
    इस बार सावन मास की शुरुआत सोमवार से शुरू होने से पहले ही दिन से बड़ी संख्या में भक्त शिवालयों में पहुंच गए। जहां विधि विधान से पूजापाठ करने के बाद जलाभिषेक किया। जिसमें धर्मनगरी स्थित रामघाट के प्रसिद्ध मत्यगयेंद्र नाथ मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओें को लंबी लाइन लगानी पड़ी। मंदिर पर पहुंचने पर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


रात में ही डाल दिया डेरा  
चित्रकूट। रामघाट में मत्यगजेंद्र्र नाथ का मंदिर होने से बड़ी संख्या में भक्त रात को ही डेरा डाल दिया था ताकि सुबह होने पर आसानी से भगवान शिव को जलाभिषेक कर सके। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। भगवावस्त्र पहन कर बोल बम के  नारे लगाते हुए सैकड़ों भक्तों ने भी जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीढ़ियों में फिसलन से भक्त परेशान
चित्रकूट। मत्यगजेंद्रनाथ मंदिर जाने के लिए बनी सीढ़ियों में जब से लाल पत्थर का प्रयोग किया गया है तब से सीढियां अधिक चिकनी हो गई हैं। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। कई सीढ़ियों में चिकनाई होने से भक्तों को फिसलने का खतरा बना रहा। तमाम श्रद्वालुओं को दीवार पकड़कर मंदिर तक चढ़ना पड़ा।

ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में जलाभिषेक
चित्रकूट। जिले के मानिकपुर, मऊ, राजापुर,पहाड़ी,खोही,भरतकूप, शिवरामपुर, बरगढ़ आदि क्षेत्रों के शिवालयों में भक्तों की सुबह से लंबी लाइन लगी रही।
--इनसेट
शिव का हुआ गंगाभिषेक-
चित्रकूट। संत नवलेश दीक्षित ने बताया कि  देवताओं को देव और शिव को महादेव कहा जाता है। शिवपुराण में सावन मास में भोलनाथ की विशेष पूजा का महत्व है। भोलनाथ को गंगा जल से स्नान करना प्रिय है । इसलिए उन्हेें गंगा जल से स्नान कराया जाता है। इसके साथ ही उन्हें शमी पत्र व धतूरा अतिप्रिय है।


प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के लिए तैनात जवान
चित्रकूट। सावन मास की शुरू होने पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रमुख मंदिरों में पुलिस के जवान तैनात किए गए। जिमसें महिला सिपाहियों की भी ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा पुलिस अधिकारी भी मौके पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed