{"_id":"67f96becae86e4a28c029d39","slug":"demostration-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-114827-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
ज्ञापन देते कांग्रेसी।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। निजी स्कूलों में फीस व प्रवेश शुल्क अधिक लेने के साथ ही काॅपी किताबें स्कूलों से ही खरीदने के विरोध में कांग्रेस ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पूजा साहू को सौंपा। इसमें मांग की गई है कि चिह्नित दुकानों से मनमाने दाम पर किताब कॉपी खरीदने की बाध्यता खत्म की जाए।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि नए सत्र की शुरुआत होते ही निजी स्कूलों में अभिभावकों से लूट की जा रही है। फीस अधिक ली जा रही है। स्कूलों व निजी दुकानों से ही मनमाने रेट में किताबें खरीदने के लिए कहा जा रहा है। इससे अभिभावक परेशान हैं। विजयमणि त्रिपाठी ने कहा कि महंगाई से घर चलाना मुश्किल हो रहा है। सरकार नई शिक्षा नीति की तो बात करती है, लेकिन स्कूलों के प्रबंध कमेटी पर कोई कार्रवाई नहीं करती।
ज्ञापन में मांग की है कि छात्रों के हित में नियमावली बनाई जाए। ज्ञापन देने वालों में अवधेश करवरिया, शिव गुलाम वर्मा, सविता पाल, नीरू गुप्ता, चुनवाद प्रसाद, अनिल कुमार गुप्ता,धीरज सिंह, भोला नामदेव, अरुण गुप्ता, सलमान, योगेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।