फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demonstration took place demanding housing

Chitrakoot News: आवास की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 22 Sep 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 22 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration took place demanding housing
चित्रकूट।
विज्ञापन

राजापुर तहसील क्षेत्र के बरद्वारा गांव के ग्रामीणों ने आवास योजना की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सर्वे के नाम पर उनसे वसूली की जाती है, जबकि पक्का मकान न होने के बावजूद उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि हर बार जांच में उन्हें अपात्र करार दे दिया जाता है, जबकि वे पात्र हैं। गांव के कई दिव्यांगों ने भी आवास न मिलने की शिकायत की। उनका आरोप है कि सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं मिलता, बल्कि अपात्र लोगों का चयन कर उन्हें फायदा दे दिया जाता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करते हैं। इसी वजह से पात्र परिवार अब भी आवास योजना से वंचित हैं और खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारने को मजबूर हैं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed