फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demonstration on Kisan Samman Nidhi and non-compensation

किसान सम्मान निधि और मुआवजा नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन

Thu, 03 Sep 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on Kisan Samman Nidhi and non-compensation
फोटो-10- कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते रामनगर क्षेत्र के किसान - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/रामनगर। राम नगर ब्लाक के लोधौरा बरेठी गांव के ग्रामीणों ने किसान सम्मान निधि व ओलावृष्टि की धन राशि अब न मिलने पर कलक्ट्रेट परिसर मेें सांकेतिक प्रदर्शन कर रोष जताया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर खाते में धनराशि दिलाने की मांग की गई। बृहस्पतिवार को लोधौरा बरेठी गांव के किसानों ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा कि किसान सम्मान निधि की धनराशि उनको नहीं मिल रही है। जबकि सभी दस्तावेज जमा कर दिए हैं।
विज्ञापन

लेखपाल कहता है कि जल्द पैसा आएगा। इसी तरह मार्च माह में ओलावृष्टि होने से फसल नष्ट हो गई थी। जिसका मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया। जबकि फसल के हुए नकुसान का आंकलन किया जा चुका है। इस मौके पर मेवालाल, दुर्गा प्रसाद, कल्लू, चंद्रमा, कमलेश, ननका, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed