फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demonstration against lathi charge on student

छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 28 Jan 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against lathi charge on student
फोटो-3- छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदाकर प्रदर्शन करते युवक। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज और बिहार में छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध में मऊ ब्लाक के भैरमपुर गांव में प्रदर्शन किया। केंद्र और प्रदेश की सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोजगार विरोधी बताया। आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर छात्रों को ढूंढ-ढूंढकर पीटा गया।
विज्ञापन

नौजवान भारत सभा के जिला प्रमुख सुरेश कुमार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुआ। उन्होंने कहा कि रेलवे की एनटीपीसी परीक्षा के परिणाम आने के बाद अनियमितता को लेकर अभ्यर्थियों में रोष रहा। हजारों की संख्या में छात्र धरने पर बैठे और रेलवे रिक्र्रूटमेंट बोर्ड की ओर से जारी एनटीपीसी परिणाम में धांधली का आरोप लगाकर नए सिरे से परिणाम जारी करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार के इशारे पर प्रशासन ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया है। सभा के रवि और कौशल ने कहा कि नियोजन की प्रक्रिया इतनी जटिल व धीमी होती है कि छात्रों के जीवन का बहुमूल्य समय इसमें चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग किया कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड अभ्यर्थियों की मांगों का संज्ञान लेते हुए परीक्षा परिणाम में सुधार करे। विरोध प्रदर्शन में आशीष, अंकित, अभिषेक, राजकरन, मनीष, वीरेंद्र, सुनील, राजकरन, दीपक, ब्रजभान, संतोष भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed