{"_id":"618ac3d38f141a36b96d8c17","slug":"demonetisation-gst-lockdown-remained-like-poison-chitrakoot-news-knp663020782","type":"story","status":"publish","title_hn":"विष के समान रहा नोटबंदी, जीएसटी, लाकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विष के समान रहा नोटबंदी, जीएसटी, लाकडाउन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सपा के प्रदेश में व्यापार सभा संगठन विस्तार व समीक्षा को लेकर व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष केशव बाबू शिवहरे ने जिला मुख्यालय में व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में व्यापारियों का शोषण हो रहा है। नोटबंदी व जीएसटी बिना सहमति के थोपी गई जो व्यापारियों के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है।
मंगलवार की सुबह जिले के सीमा क्षेत्र पर जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष पप्पू जायसवाल व महासचिव हिमांशु गुप्ता सहित सैकड़ों सपाइयों ने स्वागत किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय में गोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी गलत तरीके से लागू की गई है। जीएसटी के बाद महामारी में लाकडाउन लगाना व्यापारियों के लिए विष के समान रहा। प्रदेश में सैकड़ों व्यापारियों ने आत्महत्या कर लिया। अभी भी लगातार प्रताड़ित हो रहे हैं। कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या गोरखपुर में होना प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता दर्शाता है। इस दौरान दो दर्जन व्यापारियों ने पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिले के व्यापार सभा जिलाध्यक्ष व महासचिव को बधाई देकर अपेक्षा किया कि व्यापारियों के हित में काम कर संगठन को मजबूत बनाएं। इस मौके पर प्रवक्ता सुभाष पटेल, हमीरपुर जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, सत्य नारायण पटेल, गुलाब खां, नारायण गुप्ता, गन्नू गुप्ता, अनुज निगम, आशुतोष अग्रहरि, राजेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।