{"_id":"6e9d220360b0860ee861376d59030b67","slug":"demanded-repayment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान कराने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर ब्लाक के गांव घुरेहटा निवासी ग्रामीणों ने शुक्रवार को डीएम नीलम अहलावत को ज्ञापन देकर मजदूरों का बकाया भुगतान दिलाने की मांग की।
ग्रामीण गजराज, राधेश्याम, विनोद कुमार, पवन कुमार, सतीश त्रिपाठी आदि ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि गांव में मनरेगा के तहत पुरइन तालाब, रैंप, वृक्षारोपण, बैजू तालाब, रमटेकवा तालाब आदि कार्यों की मजदूरी अभी तक नहीं मिली है। जिससे कामगारों को काफी परेशानी हो रही है।
वहीं मऊ ब्लाक के गांव सुहेल के किसानों ने डीएम को पत्र देकर बताया कि सिरावल पंप नहर नहीं चल पाने से सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान विजय तिवारी, सुशील कुमार, निर्मल, तुलसी दास आदि नेे बताया कि पिछले माह से नहर चलने से गेहूं की बुआई तो हो गई मगर अब ट्रांसफार्मर चोरी हो जाने से विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जिससे सिंचाई नहीं होने से फसल सूख रही है। किसानों ने डीएम से विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की गुहार लगाई है।