फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demand to control the speed of trucks

Chitrakoot News: ट्रकों की स्पीड नियंत्रित करने की मांग

Sun, 21 Sep 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 21 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Demand to control the speed of trucks
चित्रकूट। रात में नो इंट्री खुलने के बाद कर्वी से बेड़ीपुलिया के बीच ट्रक चालक फर्राटा भरकर चलते हैं। इनकी गति सीमा निर्धारित करने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो रही है। इसे लेकर बुंदेली सेना ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि रात के समय आगे पहुंचने की आपाधापी में ट्रक चालक ओवर स्पीड ड्राइविंग करते हैं। साथ ही एक दूसरे को उसी स्पीड में ओवरटेक करते हैं। कर्वी शहर से बेड़ी पुलिया तक रात में लोगों का आवागमन बना रहता है।
विज्ञापन

तमाम लोग रोज तीर्थक्षेत्र आते जाते हैं जबकि बेड़ी पुलिया तक लोग ढाबों में खाना आदि खाने भी रात्रि में निकलते हैं। ट्रकों की स्पीड देखकर बाइक चालक ही नहीं पैदल राहगीर भी भयाक्रांत हो जाते हैं । इस समय लोग रामलीला देखने आते हैं जबकि हाइवे किनारे कई जगह देवी पंडाल भी सजते हैं। ऐसे में जरूरी है कि ट्रकों की स्पीड नियंत्रित कराई जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed