फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demand for gymnasium at Manikpur BJP Mandal meeting

मानिकपुर भाजपा मंडल की बैठक में व्यायाम शाला की मांग

Tue, 26 Nov 2019 08:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Demand for gymnasium at Manikpur BJP Mandal meeting
मानिकपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल कमेटी की बैठक मंगलवार वनवासी कल्याण केन्द्र में हुई। क्षेत्रीय महामंत्री हनुमान प्रसाद ने मंडल कमेटी चयन हेतु संगठनात्मक निर्देश दिए। कमेटी गठन में समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तरजीह देने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक में वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे। नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष गणेश प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि होगा। जनता की समस्याओं को नजर अंदाज करने वाले अधिकारियों की शिकायत संगठन से की जाएगी। बिजली की अंधाधुंध कटौती को लेकर बीते 23 जुलाई को धरना दे रहे स्थानीय दो दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। जिसे वापस लिए जाने का मुद्दा बैठक में उठाया गया।
विज्ञापन

सेक्टर संयोजक सच्चिदानंद द्विवेदी की अगुवाई में कल्याण केन्द्र मानिकपुर में जिला प्रशासन द्वारा व्यायाम शाला का निर्माण कार्य कराए जाने के लिए क्षेत्रीय महामंत्री को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष विशाल गुप्ता, सुमित गुर्जर, मंयक सिंह राजपूत, पूरन विश्वकर्मा जिला मंत्री हरवंश प्रसाद तिवारी जिला महामंत्री रघुनाथ प्रसाद जायसवाल प्रांतीय परिषद सदस्य दरबारी लाल त्रिपाठी जितेंद्र मोहन शुक्ल,अभिलाष, शोभित, पंकज पांडे सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम अग्रहरि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed