फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demand for CBI probe into treasury scam

Chitrakoot News: कोषागार घोटाले में सीबीआई जांच की मांग आरोपी क्लर्क की मौत के बाद सियासी गलियारे में हलचल तेज

Wed, 22 Oct 2025 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 22 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Demand for CBI probe into treasury scam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। करोड़ों रुपये के कोषागार घोटाले में नामजद सहायक लेखाकार संदीप श्रीवास्तव की मौत ने विभाग से लेकर सियासी गलियारे में भी हलचल मचा दी है। प्रयागराज में इलाज के दौरान हुई उनकी मौत के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह महज एक संयोग है या फिर बड़े अधिकारियों को बचाने के लिए रची गई साजिश।

जिले के कोषागार में पेंशनरों के खातों में 43.13 करोड़ रुपये के अनियमित भुगतान का मामला सामने आया था। इस प्रकरण में वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह ने चार कोषागार कर्मियों, जिनमें एक सेवानिवृत्त सहायक कोषाधिकारी भी शामिल हैं, और 93 पेंशनरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इन्हीं आरोपियों में से एक संदीप श्रीवास्तव की हाल ही में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूत्रों का कहना है कि यह घोटाला केवल कुछ कर्मचारियों तक सीमित नहीं हो सकता। दिसंबर 2014 से अब तक तीन अलग-अलग वरिष्ठ कोषाधिकारी—कमलेश कुमार, शैलेश कुमार और वर्तमान में रमेश सिंह इस पद पर रहे हैं। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या बिना उच्चाधिकारियों की जानकारी के करोड़ों रुपये का गबन संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी सांसद कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में अधिकारियों ने पेंशन भुगतान के नाम पर जनता के धन की लूट की है। सांसद ने अखिलेश यादव को लिखे पत्र में कहा है कि यह मामला लोकसभा में उठाया जाना चाहिए ताकि भ्रष्टाचार के कुचक्र का पर्दाफाश हो सके।


वहीं जनता दल यूनाइटेड (उत्तर प्रदेश) की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने इस घटना को सिस्टम पर कलंक बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मौत नहीं बल्कि प्रशासनिक तंत्र पर सवाल है। शालिनी ने प्रदेश सरकार से इस प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। कहा कि जनता जानना चाहती है कि आखिर वे कौन लोग हैं जो हर बार घोटाले की कड़ियां जुड़ने से पहले ही उन्हें काट देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed