{"_id":"6732437eef394123750bba89","slug":"demand-for-action-against-mahant-demonstration-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-110961-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: महंत पर कार्रवाई की मांग, प्रदर्शनप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: महंत पर कार्रवाई की मांग, प्रदर्शनप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम के महंत पर कार्रवाई कराने की मांग के लिए अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी को ज्ञापन दिया। मांग की कि आश्रम के पास दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सुरक्षा दी जाए। महंत की मनमानी पर रोक लगाई जाए।
सोमवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता व प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय पहुंचा। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि आश्रम के महंत मनमानी और दुकानदारों दुर्व्यवहार करते हैं। गाली गलौज कर दुकानों के सामान फेंकने के आरोप लगाए। इस उत्पीड़न से तंग आकर दुकानदार केशव प्रसाद केसरवानी ने पेड़ से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की थी।
महंत के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों को पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे वैश्य समाज के प्रतिनिधियों में रोष है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई कराकर दुकानदारों को सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रतिनिधि मंडल में सुशील कक्का, रोहित कश्यप, विनय कुमार, जगदीश अग्रहरि, अरुण गुप्ता, धर्मचंद्र गुप्ता, पप्पू जाय सवाल, कृष्णा कुमार, शुभांशू केसरवानी, केशव प्रसाद, रामनरेश, हिमांशु व रमन आदि मौजूद रहे।ं