फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Delhi chosen clean party'

‘दिल्ली ने साफ सुथरी पार्टी चुनी’

Wed, 11 Feb 2015 12:24 AM IST
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Delhi chosen clean party'

आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर चकरेही चौराहा कार्यालय में जिला इकाई की सभा हुई। इसमें जिला संयोजक अभिलाष सिंह पटेल ने कहा कि दिल्ली के चुनावी नतीजों से साफ हो गया कि दिल्ली वालों ने ईमानदार और साफसुथरी राजनीति करने वाली पार्टी को चुना है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजों ने यह साफ कर दिया कि अब राजनीति चंद लोगों की नहीं है, अब आम आदमी भी राजनीति में आ चुका है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति का दौर जा चुका है, अब तो सिर्फ मुद्दों पर काम करने वाली पार्टी ही राज करेगी। प्रमोद सिंह पटेल ने कहा कि यह जीत भ्रष्टाचार पर ईमानदारी की है।
विज्ञापन


संजय सिंह ने उप्र में भी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की। इस दौरान जुगुल किशोर जाटव, मुबारक अली, आरसी गुप्ता, कुबेर सिंह, राहुल सिंह, कोमल सिंह चंदेल, शांतनु कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, खुद को आप कार्यकर्ता बताने वाले कुछ उत्साही युवाओं ने जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस में अन्य युवाओं के साथ आरटीआई कार्यकर्ता महेंद्र ओबेराय गुलाटी भी नजर आए। हालांकि इस संबंध में अभिलाष सिंह ने बताया कि जीत के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने मोबाइल से इस बात की सख्त ताकीद की थी कि न तो जुलूस निकाला जाए और न ही कोई ऐसा काम किया जाए, जिससे दूसरे दलों पर कटाक्ष हो।


उन्होंने कुछ लोगों द्वारा जुलूस निकालने के सवाल पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। जुलूस निकालने के बाद तरौंहा में भी एक सभा की गई। इसमें कमलेश, बिहारी शरण, संतोषीलाल, कुशल सिंह, श्यामबाबू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed