फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Death of two brothers who came in the grip of HT line

एचटी लाइन की चपेट में आए दो भाइयों की मौत

Fri, 25 Jun 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Death of two brothers who came in the grip of HT line
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव में शुक्रवार की रात को एक छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली व रगौली पुलिस चौकी टीम पहुंची और बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर विद्युत लाइन को कटवाया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई शिकायतों के बाद भी विभाग ने ढीली तार की मरम्मत नहीं कराई
विज्ञापन

रगौली निवासी बुधुनवा के पुत्र कमल कुमार (26) और छोटा भाई राकेश (24) शुक्रवार की शाम को खाना खाने के बाद रात लगभग आठ बजे सोने के लिए छत पर बिस्तर बिछा रहे थे। इसी बीच छोटे भाई राकेश ने चादर को हवा में झटक दिया। तभी छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार से चादर फंस गई। नंगे पैर होने से करंट लगने से राकेश मौत हो गई। चादर तार में ही फंसी रही। अंधेरे में ही यह देख बडे़ भाई कमल ने राकेश को पकड़कर हटाना चाहा तो करंट लगने से वह भी झटके के साथ तार पर चिपक गया। जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। तार से चिंगारी निकलती देख परिजन छत पर आये तो चीख निकल पड़ी।
विज्ञापन

सूचना पर तत्काल कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी व रगौली चौकी प्रभारी अजय कुमार मय फोर्स पहुंचे और विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन कर विद्युत लाइन बंद कराई। लाइनमैन ने आकर दोनों भाइयों के शरीर में फंसी तार को हटाया। पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे को देखने गांव के सैकड़ों लोग वहां जमा हो गये। सभी ने बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इस दर्दनाक घटना के अंजाम होेना बताया है। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिनों से बारिश व तेज हवा से छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार लूज हो गई थी और वह छत के काफी नजदीक आ गई थी। तार को सही कराने के लिए कई बार स्थानीय लाइनमैन व कर्मचारियों से कहा गया था लेकिन किसी ने नहीं सुनीं। रात में अंधेरा होने पर दोनों भाई यह देख नहीं पाये और दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।

इसी साल होनी थी राकेश की शादी
चित्रकूट। मृत कमल कुमार की शादी हो चुकी थी। उसके एक संतान भी है। छोटे भाई राकेश की इसी साल शादी होना तय हो गया था। कुल चार भाइयों में यह दोनों बडे थे।पूरा परिवार मजदूरी कर जीवन यापन करता है। मृत दोनों भाई अन्य प्रांत में मजदूरी करते थे। जो एक माह पूर्व लॉकडाउन में ही घर आये थे। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed