फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Death of a prisoner serving life sentence

आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत

Mon, 30 Aug 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Death of a prisoner serving life sentence
चित्रकूट। जिला जेल रगौली में हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की बीमारी के चलते मौत हो गई। जेल अधीक्षक ने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के हस्ता गांव निवासी जगतपाल (85) एक हत्या मामले में जेल में बंद था। उसे अदालत से उम्रकैद की सजा मिली थी। 11 सितंबर 2018 से वह जेल में सजा काट रहा था। कई दिनों से वह बीमार चल रहा था। उसका प्रयागराज में इलाज चलता था। हर सप्ताह उसे प्रयागराज अस्पताल भेजा जाता था। सोमवार की सुबह प्रयागराज के अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर ने बताया कि 18 अगस्त को उसे प्रयागराज भेजा गया था। उसकी मौत हो गई है। परिजनों को जानकारी देने के बाद उच्चाधिकारियों को भी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed