फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Death due to pushing student

छात्र को धक्का देने से हुई मौत

Thu, 10 Oct 2019 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Death due to pushing student
चित्रकूट। मानिकपुर कस्बे से पिकनिक मनाने गए छात्र की सेल्फी लेते समय राघव प्रपात के कुंड में गिरने से मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने कोचिंग संचालक पर धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को मुख्यालय आए परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गाहुर के पंडित पुरवा निवासी सुशील कुमार पांडेय पुत्र गंगा प्रसाद पांडेय ने बताया कि भतीजा लक्ष्मीचंद्र पांडेय उर्फ रौनक पांडेय मानिकपुर के इन्द्रानगर में नाना के यहां रहकर पढ़ता था। छह अक्तूबर को कोचिंग शिक्षक पुरुषोत्तम कोल ने छात्रों को परिजनों के बगैर अनुमति मऊ गुरदरी के पास पन्ना कुंड में पिकनिक के लिए बाटी चोखा बनाने के लिए ले गए। आरोप लगाया कि शिक्षक पुरुषोत्तम कोल उनके भतीजे लक्ष्मीचंद्र पांडेय को कुंड के समीप ले जाकर धक्का देकर गिरा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया कि मानिकपुर थाना पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम को भेजा था। थाने में तहरीर देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। पीड़ित ने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि थाना पुलिस अब यह भी कह रही है कि मामला मध्य प्रदेश का है वहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज कराओ। इसके पूर्व जब शव का पंचनामा मानिकपुर पुलिस ने कराया है तो फिर मध्यप्रदेश के थाने में जाकर कैसे रिपोर्ट दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed