फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Deal with complaints on priority

शिकायतें प्राथमिकता से निपटाएं

Mon, 31 Aug 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Deal with complaints on priority
चित्रकूट। जिले के नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव (परिवहन) राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को कई निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करने को कहा। उन्होंने बस स्टॉप बेड़ी पुलिया, हवाई पट्टी और जिला जेल में अधूरे निर्माण को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी और बीएसए प्रकाश सिंह से बाहर से आने वाली सूचनाओं व समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि जो भी समस्याएं, सूचनाएं प्राप्त हों तत्काल निस्तारण कराया जाए और फीड बैक अवश्य लें। कोरोना जांच की कांटेक्ट टेस्टिंग को बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एंबुलेंस का संचालन सही तरीके से कराएं। इनके संचालन की जो समय सीमा तय हैं, उसी के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी डाक्टरों और कर्मियों को पीपीई पहनकर ही वार्डों में प्रवेश करने को कहा। साथ ही रोजाना सफाई संग सैनिटाइजेशन कराने को कहा। एल वन, एल टू में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया रहे और समस्या नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। इसको देखते हुए एल-3 की भी व्यवस्था करा ली जाए।
कलक्ट्रेट में अफसरों संग बैठक में कहा कि हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति बाहर न निकले। साथ ही सभी जरूरी वस्तुओं की होम डिलीवरी लगातार जारी रहे।
डीएम शेषमणि पांडेय ने कहा कि जो निर्देश दिए गए कि उसका अनुपालन शतप्रतिशत कराया जाएगा। सभी जगह सफाई अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन और दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। हॉटस्पॉट के क्षेत्रों पर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

इस मौके पर सीडीओ अमित आसेरी, एडीएम जीपी सिंह, एसडीएम राम प्रकाश, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, डीपीआरओ संजय कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed