फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Deadly attack on crusher owner, car glass broken

क्रशर मालिक पर जानलेवा हमला, कार के शीशे टूटा

Sun, 30 Aug 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on crusher owner, car glass broken
फामऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की देर रात वाराणसी से पिता संग कार से लौट रहे क्रशर मालिक पर जानलेवा हमला किया गया। लूटपाट के इरादे से कार रोकने को बदमाशों ने पथराव भी किया, जिससे शीशे चकनाचूर हो गए।
विज्ञापन

कार के शीशे टूटने से क्रशर मालिक संग उनके पिता जख्मी हो गए, लेकिन कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और पांच किमी आगे जाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख बदमाश भाग निकले। क्रशर मालिक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल पिता-पुत्र का इलाज कर घर जाने दिया गया।
विज्ञापन

बांदा जिले के अतर्रा निवासी नवीन कुमार गुप्ता अपने बेटे क्रशर मालिक सूर्यांश के साथ क्रशर प्लांट के किसी काम से अपनी कार से डीजीएमएम (डायरेक्टर जनरल आफ माइंस सेफ्टी) वाराणसी गए थे। नवीन कुमार का छोटा बेटा दिव्यांश आसाम में सेना में तैनात है, जबकि सूर्यांश का चित्रकूट के भरतकूप में क्रशर प्लांट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यांश के मुताबिक, शनिवार की देर रात लगभग साढ़े 12 बजे वह वाराणसी से लौटते समय जैसे ही मऊ थाना क्षेत्र लालता रोड़ की तरफ हाईवे पर पहुंचे, तभी अचानक कुछ लोगों ने कार पर पथराव करना शुरू कर दिया। बताया कि कार वह खुद चला रहे थे, जबकि उनके पिता बगल में बैठे थे। कई बडे़ पत्थर कार के शीशे में लगने से शीशे जहां टूट गए, वहीं कार भी बेकाबू होने लगी।
इस दौरान पत्थर और शीशे टूटने से उनके पिता जख्मी हो गए और उनके खून निकलने लगा। किसी बड़ी वारदात की आशंका से सहमे कार चला रहे सूर्यांश के मुताबिक, पथराव के बाद पिता के घायल होने के बावजूद उन्होंने कार नहीं रोकी और तेज गति से पांच किमी दूर लालता रोड चौराहेे पर गाड़ी को रोका।
बताया कि यहीं से पुलिस को 112 नंबर पर फोन मिलाकर जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया फोर्स संग पहुंचे फिर दोनों पिता-पुत्र को लेकर घटनास्थल आए, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। मौके पर कार के टूटे शीशे के टुकड़े व पत्थर मिले। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। घायल पिता-पुत्र का इलाज कराकर घर भेज दिया गया है।
क्रशर मालिक बोले, वारदात से हैं खौफजदा
क्रशर मालिक सूर्यांश गुप्ता ने बताया कि यह घटना लूट के इरादे या फिर उन पर व्यापारिक प्रतिस्पर्धा रखने वालों ने हत्या के इरादे से की है, यह तो आरोपियों के पकड़े जाने पर पता चलेगा, लेकिन घटना के बाद से वह और उनके परिजन बेहद खौफजदा हैं।

उन्होंने बताया कि वाराणसी में क्रशर उद्योग से संबंधित दफ्तर होने से अक्सर अधिकारियों के बुलाने पर वहां जाना पड़ता है। इतना दूर इसका कार्यालय नहीं होना चाहिए। यह काम तो मुख्यालय या बांदा से होना चाहिए। अन्य क्रशर मालिकों को भी इसी प्रकार का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed