{"_id":"578e654c4f1c1b1a7fc4b7ea","slug":"dead-by-electric-sock","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से मौत
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर की खराब विद्युत लाइन बना रहा युवक करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के सरधुआ निवासी भिख्खू कोटार्य का पुत्र रामचंद्र (29) के घर की बिजली आपूर्ति सोमवार की रात को अचानक बंद हो गई। अकेले उसी के घर की आपूर्ति खराब होने पर रामचंद्र बाहर निकला और पोल से घर तक आई लाइन को बनाने के लिए खुद जुट गया।
विज्ञापन
तभी करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस कर बेहोश हो गया। यह देखकर वहां हड़कंप मच गया। परिजन राजापुर अस्पताल ला रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान ऋषिकेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस सूचना नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार गांव के बाहर कर दिया। मृतक पत्नी सुंदरिया व दो पुत्र-एक पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में मझला था और मजदूरी कर परिवार चलाता था।
विज्ञापन