{"_id":"60c4f0c68ebc3ed2326df481","slug":"daku-gaure-ke-do-gurge-daboche-chitrakoot-news-knp6338021133","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकू गौरी गैंग के दो मददगारों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकू गौरी गैंग के दो मददगारों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/खोही। कुख्यात डाकू डेढ़ लाख के इनामी गौरी यादव गैंग के दो मददगारों को पुलिस टीम ने पीछा कर दबोच लिया। दोनों के कब्जे से भारी मात्रा में खाद्य सामग्री के अलावा दो मोबाइल व बाइक बरामद हुई है। आरोप है कि यह सामग्री आरोपी डाकू गौरी को पहुंचाने जा रहे थे।
जिले की सीमा से सटे धारकुंडी मप्र थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार की सुबह सरभंगा के जंगल में दो लोगों को बाइक से जाते देख रूकवाया लेकिन वह दोनों तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो रास्ते में उतरकर एक आरोपी भाग निकला उधर बाइक समेत दूसरा आरोपी मझगवां की ओर पहुंचा तो मझगंवा पुलिस की मदद से धारकुंडी पुलिस टीम ने बाइक चालक आरोपी दिवाकर उपाध्याय निवासी चौरहा मझगवंा को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर भागे दूसरे आरोपी सोचमन मवासी निवासी रामनगर खोखल मझगवंा को भी पकड़ लिया गया। सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों को अदालत में पेश किया गया। जिसमें सोचमन को जेल भेजा गया और दिवाकर को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लेकर डाकू गौरी यादव के बारे में जानकारी जुटा रही है।
चित्रकूट/खोही। जिले की सीमा से सटे बरौंधा मप्र के थाना परिसर से भागे आरोपी को पुलिस टीम ने 11 दिन बाद पकड़ने में सफलता पाई है। आरोपी बदमाश अर्जुन गैंग का सदस्य है।
विज्ञापन
शनिवार को सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बरौंधा थाना प्रभारी राजेश पटेल की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी तेरामहुटा बदौसा जिला बंादा निवासी अजय पाल की मौजूदगी की सूचना पर अमरावती व आसपास के जंगल में सर्चिंग की गई। जंगल में ही उसे पकड़ लिया गया। गौरतलब है कि इसे पुलिस एक जून को पकड़कर थाने लाई थी। आरोपी थाना परिसर से भाग गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि अजय 20 हजार के इनामी बदमाश बदौसा जिला बंादा निवासी अर्जुन सिंह गैंग का सदस्य है।