फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   daku babuli kol

डाकू बबुली कोल की पत्नी की मौत, हत्या की आशंका

Thu, 16 Jul 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
daku babuli kol
फोटो- 25- डाकू बबुली कोल की पत्नी गुड़िया- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। छह लाख के इनामी कुख्यात डाकू बबुली कोल की पत्नी गुड़िया की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुरुवार सुबह जिले की सीमा से सटे रींवा जिले के सेमरिया थानाक्षेत्र के डाढ़ गांव के घर में उसका शव मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके पेट में चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

साल 2019 में कुख्यात डाकू बबली कोल की मौत के बाद पत्नी गुड़िया ने बरगाही निवासी अनिल सिंह से मंदिर में शादी की थी। शादी के एक स्पताह बाद ही अनिल की मौत हो गई। इसके बाद गुड़िया अनिल के भांजे अशोक के साथ रहने लगी। अशोक पहले से शादीशुदा था तो उसने गुड़िया को पास के गांव डाढ़ के एक घर में ठहराया था।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि अनिल सिंह की लाखों की संपति अशोक व गुड़िया ने हड़प ली थी। डाढ़ में ही पांच कमरे का नया मकान हाल ही में गुड़िया ने बनवाया था। दो दिन पूर्व ही वह नए मकान में रहने आई थी। गुरुवार सुबह इसी मकान में उसका शव मिला। सुबह उसकी बेटी रोते हुए घर से बाहर आई और आसपास के लोगों को बताया कि मां कुछ बोल नहीं रही है। शक होने पर लोग अंदर गए तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं इलाकाई लोगों में उसके जहर खाने की भी चर्चा कर रहे हैं। सेमरिया थानाप्रभारी दीपक त्रिपाठी ने बताया कि अशोक समेत चार लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। पेट में चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed