फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   daddu prasad says that mayawati is rss puppet

मायावती को आरएसएस की कठपुतली बताया

Sat, 18 Apr 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Sat, 18 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
daddu prasad says that mayawati is rss puppet

सामाजिक परिवर्तन मंच के राष्ट्रीय संयोजक दद्दू प्रसाद ने किसानों को पांच हजार रुपये प्रति बीघा मुआवजा देने की जरूरत बताई। मंच के तत्वावधान में पटेल तिराहे पर शनिवार को हुए अंबेडकर जयंती समारोह में उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में दोनों विधायक दस्यु गिरोहों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने मायावती पर भी निशाना साधा और उन्हें आरएसएस की कठपुतली बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों की पूरी फसल नष्ट हो चुकी है। राज्य सरकार किसानों को फसल की लागत मूल्य के बराबर मुआवजा देगी तभी भला होगा। इसके लिए किसानों को जागरूक होना पड़ेगा। लेखपाल गलत सर्वे करे तो उसे पकड़कर प्रशासन के पास ले जाएं। पूरे रौ में नजर आ रहे और भारी भीड़ से उत्साहित दद्दू प्रसाद ने जिले की दस्यु समस्या के लिए राज्य सरकार और दोनों विधायकों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


कहा कि प्रशासन गूंगा बना है। उन्होंने लोगों को अपना वोट न बेचने की सलाह दी। कहा कि बिका हुआ वोट यानी बिका हुआ टिकट और समाज। ऐसा समाज अंतत: गुलाम हो जाता है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर हमला बोला। कहा कि मायावती को आरएसएस ने मुख्यमंत्री बनाने में मदद की थी और वह आज तक इसका कर्ज उतार रही हैं। बसपा कार्यकर्ता दलाली में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से कहा- हुक्मरान बनो, मायावती के चक्कर में गुलामी की दलदल में न डूबो। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत रानीपुर से आए रामाधीन एंड कंपनी मऊरानीपुर के गीतों से हुई। समारोह को पूर्व मंत्री बशीरुद्दीन खां, हरीसिंह, बृजेश कुमार प्रजापति, सर्वेश अंबेडकर, श्रवण आजाद, शिवभूषण सिंह पटेल, रामरूप सिंह खेंगर, कलीम चौधरी, बी लाल सविता, शंकर लाल आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर प्रीतम प्रेमी, हीरादेवी, शैलेंद्र राव, आरिफ खान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रेमचंद्र जायसवाल ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed