{"_id":"60f9b2528ebc3e79bb473e18","slug":"dacoit-gauri-gang-caught-two-miscreants-chitrakoot-news-knp6418063147","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकू गौरी गैंग के दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकू गौरी गैंग के दो बदमाश दबोचे
विज्ञापन
चित्रकूट पुलिस की गिरफ्त में डाकू गौरी गैंग के बदमाश। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। गढ़चपा रेंज के गाढ़ा कछार के जंगलों में पौधरोपड़ कार्य को रोकने वाले साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू गौरी यादव गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने काली घाटी से पकड़ा है। इनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। दोनों गैंग के अस्थायी सदस्य हैं। इनके खिलाफ थानों में दस मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर सरैंया पुलिस चौकी को अलर्ट किया था। चौकी प्रभारी संदीप पटेल ने हमराहियों के साथ घाटी की घेराबंदी की। घाटी से पैदल जंगल की ओर जा रहे दो युवकों को पुलिस ने रुकने के लिए कहा तो भागने लगे।
इस पर पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इनके कब्जे से दो तमंचे और चार कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि ये डाकू गौरी यादव गैंग के बदमाश हैं। ये दोनों मारकुंडी थाना क्षेत्र के जमुनिहाई गांव निवासी शिवकुमार उर्फ नेता और लवलेश यादव हैं। दोनों ने स्वीकार किया कि वन विभाग के गढ़चपा रेंज के गाढ़ा कछार व इटवां के जंगलों में 22 जून को डाकू गौरी यादव ने साथियों के साथ पौध लगा रहे मजदूरों को बंधक बनाकर मारा पीटा और हवाई फायरिंग की थी।
विज्ञापन
साथ ही काम शुरू करने के पहले चौथ पहुंचाने की धमकी दी थी। दोनों बदमाशों के खिलाफ मारपीट, धमकी और फायरिंग कर दहशत फैलाने के दस मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस टीम में सरैया चौकी प्रभारी संदीप पटेल, पुलिस कर्मी दुर्गेश कुमार, शिवपाल सिंह, आरिफ अंसारी भी शामिल रहे।