फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dacoit Dadua gang member admitted to Rohini hospital

Chitrakoot News: डाकू ददुआ गैंग का सदस्य रोहिणी अस्पताल में भर्ती

Tue, 18 Mar 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dacoit Dadua gang member admitted to Rohini hospital
चित्रकूट। ददुआ गैंग के सदस्य डाकू रोहिणी की तबीयत जेल में अचानक बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरक्षा के लिए तीन पुलिसकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दस्यु सम्राट ददुआ व उसके कई साथियों के मारे जाने के बाद से राधे समेत कई डाकूओं ने मप्र के मझगवां थाने में आत्मसमर्पण किया था। इसमें रोहिणी भी शामिल था। जिला जेल में वह बंदी है। उस पर कई मामले दर्ज हैं। जिला जेल रगौली में उसे पैरालिसिस(लकवा) का दौरा पड़ा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि एक बार और उसे दौरा पड़ा था तब वाराणसी में इलाज हुआ था। अभी तबीयत में सुधार नहीं हुआ है। जेल के अधिकारियों ने उसके परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed