{"_id":"61a12b484c40e93caf0ba4f4","slug":"cyber-crime-prevention-tips-chitrakoot-news-knp6662508164","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम से बचाव के टिप्स दि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर क्राइम से बचाव के टिप्स दि
विज्ञापन
फोटो-2- जेएम पब्लिक आवासीय उ मा विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अपर एसपी शैलेंद्र ?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शहर के कलक्ट्रेट रोड स्थित जेएम पब्लिक आवासीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय ने साइबर क्राइम से बचने के टिप्स दिए। साथ अनुशासन का पाठ पढ़ाया। छात्र-छात्राओं ने भी आम आदमी की सुरक्षा के लिए किए जा कार्य को लेकर सवाल उठाए।
पुलिस की पाठशाला मेें अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब से बैंकों में डिजिटल लेन देन शुरू हुआ है। साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा है। इससे बचने के लिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि कोई कॉल कर बैंक के एकाउंट के बारे में जानकारी लेना चाहता है तो उसको कोई भी जानकारी न दें। बल्कि कहें कि दोबारा फोन किया तो पुलिस से शिकायत की जाएगी। बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।
इसके लिए अपराधियों को चिन्ह्ति कर पकड़ा जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने का संदेश दिया। कहा कि अनुशासन से रहने वाले ही अपना अच्छा भविष्य बना सकते हैं। कार्यक्रम में छात्र राजेश कुमार, महेश सिंह, सुनील छात्रा अनुपमा ने आम लोगों की सुरक्षा संबंधी सवाल उठाए। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप श्रीवास्तव, विनोद त्रिपाठी व वीरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
छात्र शाहिल खान ने कहा कि सोशल मीडिया में कई तरह की जानकारी दी जाती है। इसमें कुछ सच्ची तो कुछ झूठी भी रहती है। कई ऐसी बातें भी लिखी रहती हैं, जिसको पढ़कर डर लगता है। इस पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर ज्यादा विश्वास न करे।
छात्र श्रीराम सोनी ने पूछा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए क्या करना चाहिए। इस पर उन्हें बताया कि यातायात के नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है। यदि इसका पालन नहीं किया जाएगा तो दुर्घटनाएं होती रहेगी।
छात्रा साक्षी सिंह ने कहा कि आपराधिक घटनाएं बढ़ने से हर वक्त खौफ बना रहता हैं। अभिभावक भी चिंतित रहते हैं। इस पर बताया कि कई तरह के हेल्पलाइन नंबर संचालित हैं। कभी भी इनकी मदद ली जा सकती है। महिला सशक्तीकरण के लिए पुलिस कार्यक्रम भी आयोजित करती रहती है।
छात्रा रिद्धि देवी ने सवाल किया कि यदि किसी के साथ कोई घटना हो जाए तो क्या करना चाहिए। इस पर बताया गया कि कि इसकी जानकारी संबंधित थाने में देनी चाहिए। यदि समय पर कोई कार्रवाई नहीं करता तो पुलिस अधिकारियों से शिकायत करें।