{"_id":"b52e3d1813226f8119a2a599d918d994","slug":"cut-the-mayavati-birthday-cake-at-the-59-kg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती के जन्मदिन पर 59 किलो का केक काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती के जन्मदिन पर 59 किलो का केक काटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 15 Jan 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती का 59वां जन्मदिवस
विज्ञापन
जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर अस्पताल में फल बांटा
गया और पटेल तिराहे पर जनसभा हुई।
मुख्य अतिथि बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आरके पटेल ने कहा कि बसपा ही देश और प्रदेश में विकास करा सकती है। इससे पहले बसपाइयों ने 59 किलो का केक काटा और मायावती की दीर्घायु की कामना की।
पूर्व सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनविरोधी हैं। प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2017 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ मायावती के नेतृत्व में बसपा सरकार बनाने का आह्वान किया।
आरके सिंह पटेल ने कहा कि बसपा सुप्रीमो कांशीराम के अधूरे सपनों को पूरा करने में जुटी हैं। कहा कि मायावती के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ बसपा की सरकार बने बगैर सर्व समाज का विकास संभव नहीं है।
विशिष्ट अतिथि मानिकपुर विधायक चंद्रभान सिंह पटेल ने कहा कि सपा सरकार जन आकांक्षाओं पर पूरी तरह विफल रही है। अधिकारी और कर्मचारी निरंकुश हैं। चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के कोआर्डिनेटर जगदीश प्रसाद गौतम ने मायावती के शासनकाल में संचालित की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
चित्रकूटधाम बांदा के कोआर्डिनेटर कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि सपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में गुंडा और माफिया राज कायम होने के साथ-साथ कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
इस मौके पर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी दरबारीलाल वर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, सालिगराम वर्मा, इफ्तेखार अहमद, हीरालाल वर्मा, मूलचंद्र कुशवाहा, रमेश कुमार पटेल, शक्ति प्रताप सिंह, रामसेवक शुक्ला, मो. शफीक मुन्ना, कुलदीप सिंह, प्रेमचंद्र भारती, धनराज निषाद, सुशील श्रीवास्तव, कन्हैयालाल वर्मा, बनकट प्रधान नत्थू प्रसाद, नफीस अहमद भी मौजूद रहे। उधर, सुबह बसपाइयों ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल और मिठाई का वितरण किया।