फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cut off girl train track crossing

ट्रैक पार कर रही बच्ची ट्रेन से कटी

Thu, 26 Feb 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 26 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन

रेल पटरी पार कर रही एक बच्ची ट्रेन की चपेट में आ

विज्ञापन
गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

कोलमजरा के मजरे सिग्नलपुरवा बरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास बसा है। ट्रैक के एक ओर पुरवा है, दूसरी तरफ एक कार्यदायी संस्था कूप निर्माण करा रही है। इसमें सिग्नलपुरवा की रामउटारी भी मजदूरी कर रही है।

गुरुवार की सुबह लगभग पौने 11 बजे उसकी ढाई साल की बेटी श्रीमती अपने भाई इंद्रजीत (4) के साथ घर से उसके पास जा रही थी।

बताया जाता है कि इंद्रजीत तो निकल गया पर पीछे से आ रही श्रीमती तेज गति से आ रही पटना-पुणे सुपर अप एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामउटारी बिना जीआरपी को जानकारी दिए शव को लेकर घर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed