फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   cultural

जमकर खेला रंग, नाचे, गले मिलकर दी बधाई

Sat, 19 Mar 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
cultural
फोटो- 6- जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ होली में ढोलक हारमोनियम बजाते सांसद आरके सिंह पटेल? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। होली पर सभी लोग रंगों से सराबोर रहे। एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए गले मिलकर बधाई दी। डीजे पर युवाओं ने जमकर डांस किया। फाग के कार्यक्रम भी हुए। प्रशासनिक व पुलिस अफसरों ने भी होली मनाई। होली का त्योहार शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन

सुबह से ही छोटे बच्चे बाल्टी, पिचकारियों व गुब्बारों में रंग भरकर एक-दूसरे के रंग लगाने के लिए इधर-उधर दौड़ते रहे। होली को लेकर बच्चों में खासी दिलचस्पी रही। दिन चढ़ते ही होरियारों की टीमें सड़कों पर निकली। एक-दूसरे को दौड़ाकर रंगों से सराबोर कर दिया। जगह-जगह फिल्मी गीतों पर युवक थिरकते रहे। रंगों की होली का दौर कुछ थमा तो गुलाल लगाकर लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। सैकड़ों लोगों ने मत्यगयेन्द्रनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। लोगों ने घरों में बनाए गए पकवानों का आनंद लिया। दूसरे दिन भी होली का हुडदंग रहा। कई जगहों पर मटकी फोड़ने का दौर चला। युवाओं ने डीजे की धुन पर नाचते हुए मटकी फोड़ी। मऊ व राजपुर संवाद के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में होली खेली गई। राजापुर कस्बा, पहाड़ी, भरतकूप, शिवरामपुर, खोही में होली धूमधाम से मनाई गई। गांवों में फाग हुआ। होली के दिन बाइकों से होरियारों की टीमें फर्राटा भरते नजर आए। गली-मोहल्लों में डीजे की धुन पर जमकर थिरके।
विज्ञापन

गांवों में होली के फगुवा गीतों के रंग देखने को मिले। ढोलक की थाप व मंजीरों की गूंज रही। महिलाएं, बच्चे, बूढ़े व जवान होली की मस्ती में डूबे नजर आए। गांवों में चौपालों में फाग के साथ रंगों की बौछार होती रही। गुलाल उड़ाया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर्व के दूसरे दिन शनिवार को कोतवाली, सहित पहाड़ी, मानिकपुर, राजापुर, मऊ, बरगढ़, भरतकूप थाना, सरैंया, सीतापुर चौकी परिसर में पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। एक दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई। जिसमें आने वाले फरियादियों को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया। इसके पूर्व डीएम एसपी आवास में भी होली मिलन कार्यक्र्रम हुआ। इसमें डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला व एसपी धवल जायसवाल समेत अन्य ने फूलों और अबीर की होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed