फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cua dry, the tank remains the showpiece

कुआं सूखा, टंकी बनी शोपीस

Tue, 26 Apr 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Tue, 26 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cua dry, the tank remains the showpiece
शोपीस बनी टंकी - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी में कस्बे सहित आसपास के गांवों में पेयजल संकट है। पेयजल की सप्लाई नहीं होने से कस्बे वासी परेशान हैं। हैंडपंपों के साथ पानी की टंकी भी शोपीस बनी है। कारण जिस कुएं से टंकी भरी जाती थी, वह कुआं भी सूख गया है।
विज्ञापन


कस्बे की लगभग छह हजार आबादी के बीच 42 हैंडपंप लगे हैं, उनमें से ज्यादातर हैंडपंपों का पानी नीचे चला गया है। ऐसे में बहुत देर तक चलाने के बाद इनमें पानी आता है। वहीं कई हैंडपंप सही है, उन पर भीड़ लग जाने से लोगों का नंबर ही नहीं आता है। कस्बे सहित पास के मनोहरगंज में जल सप्लाई के लिए जल संस्थान की टंकी है। जिससे सप्लाई होती है, लेकिन टंकी को भरने के लिए एक ही नलकूप होने के कारण सभी जगह सप्लाई नहीं हो पाती।
विज्ञापन


टंकी को भरने के लिए पहले एक कुएं में मोटर लगाई गई थी, मगर कुआं भी सूख गया है। लोगों का मानना है कि उसमें अगर बोर करा दिया जाए तो पानी निकल आएगा। जल संस्थान के कर्मचारियों का कहना है कि टंकी पूरी भरने के बाद जब पानी छोड़ा जाता है तो वह एक घंटे से पहले ही खाली हो जाती है। जबकि टंकी को भरने में दो घंटे से ज्यादा समय लगता है। ऐसे में अकेले नलकूप के सहारे जलापूर्ति करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे के ब्राह्मण  मोहल्ला निवासी शशिकांत, शिवा ने बताया कि सुबह छह बजे से नल आने का इंतजार करने लगते हैं, मगर आपूर्ति केवल पांच से दस मिनट ही होती है। वहीं मारवाड़ी मोहल्ला निवासी शिवकन्या, रूकसाना आदि का कहना था कि एक ही हैंडपंप होने से पानी भरने का नंबर ही नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed