{"_id":"67e990f2b8b57f449003a684","slug":"crowd-gathered-to-see-shailputri-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-114432-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: शैलपुत्री के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: शैलपुत्री के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
चित्रकूट। चैत्र नवरात्र की शुरुआत रविवार से हो गई। देवी मंदिरों में भक्त सुबह से ही जलाभिषेक के लिए पहुंचे। दिनभर मंदिरों में घंटा घड़ियाल गूंजते रहे। भक्तों ने देवी मंदिरों में नारियल, चढ़ाकर जयकारे लगाए।
शहर के पुरानी बाजार, नई बाजार, शंकर बाजार, बंधोईन, तरौंहा, लालापुर, खोह सहित राजापुर, मानिकपुर, मऊ, पहाड़ी आदि क्षेत्रों में देवी मंदिरों में भक्तों ने पहले दिन शैलपुत्री देवी दर्शन किए। राजापुर कस्बा स्थित जलापा मंदिर, रूपौलिहा टोला के शक्ति माता मंदिर में भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचे। रामलाल सोनी, मुन्नू सोनी ने बताया कि एक समय छोटे से मंदिर में मां की स्थापना की गई थी। अब बड़ा मंदिर बना दिया गया है। इसी तरह से वही जाटव समाज की कुलदेवी मंदिर में भी भक्त ने दर्शन किया।
नसेट
दर्शन कर लगाई परिक्रमा
नवरात्र पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी आए। भगवान कामदनाथ के दर्शन करने के साथ परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी क्षेत्र में कई स्थानों में श्रीराम की कथा हो रही है। वही गायत्री विद्या पीठ में मां गायत्री जप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नौदिनों तक मुंडन संस्कार के साथ ही कई अन्य कार्यक्रम शुरु हो गए हैं।