फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Crop damage worth Rs 1.36 crore due to floods

बाढ़ से 1.36 करोड़ रुपये की फसल का नुकसान

Wed, 18 Aug 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Crop damage worth Rs 1.36 crore due to floods
यमुना नदी किनारे जलमग्न खेत। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। यमुना नदी में बाढ़ से प्रभावित खेती का आंकलन राजस्व विभाग व कृषि विभाग की टीम कर रही है। जिसमें करीब दो हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोई गई फसल के प्रभावित होने की रिपोर्ट आई है। 1.36 करोड़ रुपये कीमत की फसल के क्षति होने का अनुमान लगाया गया है। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर फसलों की क्षति को देखा है। तिल में करीब 80 फीसदी फसल क्षति हुई है। अन्य फसल उर्द, मूंग, ज्वार व अरहर आदि में 20 से 30 फीसदी नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने फसल का बीमा कराया है उनको बीमा कंपनी की तरफ से धनराशि दिलाई जाएगी। एडीएम जीपी सिंह ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित गांवों की फसलों की क्षति का आंकलन संयुक्त टीम कर रही है। अभी विस्तृत रिपोर्ट नहंीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed