{"_id":"58f259a94f1c1ba368cfa90d","slug":"youth-killed-in-train-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत
चित्रकूट
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। भरतकूप-बदौसा रेलमार्ग के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक बदौसा के बडछा का निवासी था।
जानकारी के अनुसार बडछा निवासी नीरज गुप्ता(29) शुक्रवार की रात को घर से बिना किसी को बताए निकल गया था।
परिजनों ने बताया कि रात भर उसको सभी ढूंढते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। मृतक के बड़े भाई मुकेश ने बताया कि उसे अक्सर मिर्गी के दौरे आते थे। शनिवार की सुबह जीआरपी थाने से फोन आया कि नीरज का रेल पटरी के पास एक्सीडेंट हो गया है।
मौके पर जाकर परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। जीआरपी थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से ही युवक की मौत हुई है। मृतक तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। उसके माता पिता का कई साल पहले निधन हो चुका है।