फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Youth kidnapping from the village!

गांव से युवक का अपहरण!

Sat, 08 Jul 2017 09:58 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sat, 08 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
Youth kidnapping from the village!
police
          
विज्ञापन

भरतकूप(चित्रकूट) (ब्यूरो)। चौकी क्षेत्र के खंभरिया गांव में शुक्रवार की देर रात डाकू गोप्पा गैंग के पहुंचने की सूचना से ग्रामीण भयभीत हो गए। हवाई  फायरिंग के बाद गांव के  नौबस्तापुरवा निवासी जुगुल पटेल पुत्र भइयालाल के  अपहरण की जानकारी ग्रामीणों ने दी। इस मामले में सतना पुलिस  अ धीक्षक मिथलेश शुक्ला ने कहा कि गांव में  डाकू गोप्पा के आने की खबर गलत है। किसी के अपहरण होने की  भी सूचना नहीं है। तिहरे हत्याकांड का खुलासा करने  और  डाकू ललित पटेल गैंग  को दबोचने के लिए  कई  संदिग्धों को  घर  से लाया गया है।  जिनसे पूछताछ  जारी है।  उधर भरतकूप चौकी  प्रभारी  सुजीत कुमार ने बताया कि अपहरण की  अफवाह ग्रामीणों ने फैलाई है।  पुलिस ने गांव जाकर  पूछताछ की है यहां कोई गैंग  नहीं  आया  था। जुगुल पटेल को पहले भी पुलिस कई बार पूछताछ के लिए  ले जा चुकी है। संभावना है कि मप्र पुलिस ने आकर  उससे पूछताछ की हो। शनिवार को गांव में वह  नहीं मिला लेकिन परिजनों ने किसी तरह की तहरीर  नहीं  दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed