{"_id":"5a049d2e4f1c1bd9798bb382","slug":"women-s-death-in-laws-accused-of-murder-of-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
संतोषी देवी की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीला पदार्थ पीने वाली विवाहिता ने गुरुवार को इलाहाबाद ले जाते समय दम तोड़ दिया। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में सास, ससुर और ननद के खिलाफ तहरीर दी है।
चौकी क्षेत्र के भीखमपुर निवासी सुशील उपाध्याय की पत्नी संतोषी देवी उपाध्याय (22) ने मंगलवार दोपहर को घर में जहरीला पदार्थ पी लिया था। उसके ससुर कौशल ने बताया कि पति सुशील मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। जब बहू ने जहरीला पदार्थ पीया तो घर में कोई नहीं था। शाम को घर आने पर इसकी जानकारी हुई तो उसे शिवरामपुर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डाक्टरों ने संतोषी को इलाहाबाद रेफर किया।
गुरुवार सुबह उसे इलाहाबाद ले जाते समय मौत हो गई। उधर, जानकारी होने पर संतोषी के पिता गोविंदपुर गिरवां बांदा निवासी पिता देवीचरण, मां मुन्नी देवी व भाई श्यामू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि 22 मई 2017 को संतोषी का विवाह किया था। लेकिन ससुराल वाले संतोषी को आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उन्होंने सास, ससुर और ननद पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। चौकी प्रभारी श्यामसुंदर ने बताया कि तहरीर तो मिली है लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट व दोनों पक्षों के बयान के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।