{"_id":"5aa2c0114f1c1bb2758b485a","slug":"wife-and-two-daughters-were-knife-in-suspicion-of-illegal-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के शक में पत्नी और दो बेटियों को चाकू से गोद डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों के शक में पत्नी और दो बेटियों को चाकू से गोद डाला
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
आरोपी अजीत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के चकलागुरुबाबा गांव में शुक्रवार तड़के मानसिक रूप से बीमार युवक ने अवैध संबंध के शक के चलते मासूम दो बेटियों और पत्नी को चाकूओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इकलौते पुत्र को भी मारने का प्रयास किया फिर रेल पटरी पर जाकर लेट गया। बाद में चाकू लेकर चौकी पहुंचा और तीनों हत्याएं कबूल लीं।
कर्वी कोतवाली के शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत चकलागुरुबाबा गांव निवासी अजीत रैदास (36) पुत्र दयाराम रैदास गुरुवार रात पत्नी मैना देवी (32), पुत्री नंदनी (8) व पिंकी (6) के साथ अपने कमरे में सोया था। बगल वाले कमरे में उसका इकलौता पुत्र अंकित(10) बाबा के साथ सो रहा था। शुक्रवार तड़के लगभग पौने चार बजे अजीत उठा और कमरे में ही रखे चाकू से पहले दोनों पुत्रियों का गला रेत दिया। खटपट की आवाज सुन पत्नी जागी और उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसके गले में भी चाकू से वार कर दिया। पत्नी चिल्लाती हुई बाहर की ओर भागने लगी और दूसरे दरवाजे के पास गिर पड़ी। अजीत ने दोबारा मैना को पकड़ा और चाकू से पेट में दो बार वार किए। मैना ने भी मौके पर दम तोड़ दिया।
दयाराम ने बताया कि शोर सुनकर उसने दरवाजा खोला तो अजीत चाकू लेकर घुसा और अंकित को भी मारने का प्रयास किया। उसने धक्का देकर अंकित को बचाया। इसके बाद अजीत खुद भी मरने की बात कहकर रेल पटरी की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने रेल पटरी के पास उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह कच्छा बनियान पहने ही चाकू लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने हाथ में खून से सना चाकू देखा तो हैरान रह गए। पूछताछ में अजीत ने तीन हत्या की बात कबूली। चौकी प्रभारी प्रेमलाल यादव ने अजीत को गिरफ्तार करने के बाद गांव पहुंचे। पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत कुमार चौधरी व सीओ विजयेंद्र द्विवेदी भी डाग स्क्वाएड टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अपर एसपी ने बताया कि अजीत ने तीनों की हत्या करना स्वीकार कर आत्मसमर्पण किया है। परिजनों के अनुसार वह एक माह से मानसिक रूप से बीमार था। परिजन झाड़-फूं क करा रहे थे।
यह भी बताया कि उसके परिजन ही पत्नी के कल्ला व पथरौड़ी के युवकों से अवैध संबंध होने का शक कर ताने मारते थे। इससे अजीत परेशान रहता था। रेलवे फाटक के पास उसका जनरल स्टोर था जिस पर वह एक महीने से नहीं गया था।
इन युवकों पर उसकी पत्नी को लेकर मोबाइल में कुछ फोटो व संदेश वायरल करने का आरोप भी है। अजीत ने भी पुलिस चौकी में इस बात को दोहराया है। पुलिस फिलहाल अजीत के चाचा राममिलन व चाची आभा से थाने में पूछताछ कर रही है, अन्य दो युवकों की तलाश की जा रही है।