फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Vehicle possession on highways and sidewalks

हाईवे व फुटपाथ पर वाहनों का कब्जा

Fri, 07 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला/चित्रकूट
अमर उजाला/चित्रकूट Updated Fri, 07 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Vehicle possession on highways and sidewalks
हाइवे किनारे फुटपाथ व सड़क पर खड़े वाहन - फोटो : amarujala]
चित्रकूट।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले की प्रमुख सड़कों के किनारे बने फुटपाथ निजी दो पहिया व चार पहिया वाहनोें के स्टैंड बन गए हैं। इसमें ट्रक से लेकर कारें तक खड़ी की जा रही हैं। इससे आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। वाहन चेकिंग अभियान चलाकर चालान काटने की औपचारिकता कर वाहनों को छोड़ दिया जाता है।

 जिले के ट्रक व बस मालिक ऐसे हैं जिनके पास अपने वाहन खड़े करने के लिए सुरक्षित जगह नहीं हैं। यह लोग वाहन को सड़क किनारे बने फुटपाथ पर ही खड़ा करते हैं। इनके अलावा प्रतिदिन सवारी ढ़ोने वाले डग्गामर वाहन, कारें आदि वाहन भी लोग सड़क किनारे ही खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे कई बार सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। शहर के शोभासिंह पुरवा के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग में तो ट्रक मालिकों ने फुटपाथ पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। ट्रकों के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में यातायात प्रभारी केडी यादव ने बताया कि सभी वाहनों को सड़क किनारे निर्धारित स्थान पर खड़ा करने के आदेश दिए गए हैं। ओवर ब्रिज के दोनों ओर अक्सर लोग वाहन खड़ा कर इधर उधर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed