फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Uncontrolled vehicle reflex in the valley, injured dozens

घाटी में अनियंत्रित वाहन पलटा,दर्जन भर घायल

Wed, 19 Jul 2017 11:31 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 19 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled vehicle reflex in the valley, injured dozens
चंडीगढ़ में कार हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट।आधार कार्ड बनवाने के लिए मुख्यालय आ रहे यात्रियों से भरी मैजिक देवागंना घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें तीन की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया।
      बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के कई गांव के डेढ़ दर्जन महिला पुरुष व बच्चे बुधवार की सुबह मैजिक वाहन से मुख्यालय आ रहे थे। इन सभी को आधार कार्ड बनवाना था। जानकारी के अनुसार जैसे ही वाहन कोतवाली क्षेत्र के देवागंना घाटी के नीचे मोड़ पर पहुंचा तो सामने से आए एक वाहन से बचने के प्रयास में चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। तमाम प्रयास के बाद भी मैजिक सड़क किनारे पत्थर से टकराकर आठ फुट नीचे गढ्डे में जा गिरी। जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

     घटना की जानकारी होते ही कोतवाली व बहिलपुरवा थाने की पुलिस टीम पहुंची और घायलों को वाहन से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में बड़ी मडैयन निवासी चुनकी पत्नी गणेश, रुचि पुत्री राधेश्याम, मंजू पुत्री मोहन,भुंडा पुत्र मंगली, सत्यम पुत्र राजेश, पूजा पुत्री संपत, कैलहा निवासी कैरी पत्नी रामलखन, रामदुलारे पुत्र कुमबलिया,रोशनी पुत्री रज्जन, सीमा पुत्री रज्जन,खांच निवासी देवमतिया पत्नी जगप्रसाद और गुडिया पुत्री चुनकू का इलाज जारी है। दोपहर को तीन की हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed