फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Uncontrolled overload jeep collides with a polar death

अनियंत्रित ओवरलोड जीप पोल से टकराई एक की मौत

Tue, 20 Jun 2017 11:20 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 20 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled overload jeep collides with a polar death
भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पहाड़ी (चित्रकूट)। यात्रियों से भरी ओवरलोड जीप मंगलवार की शाम को अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। जिसमें सवार एक यात्री की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायल महोबा व राठ के निवासी हैं। दुर्घटना होते ही जीप चालक फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रास्ते पर रखकर जाम लगा दिया।

ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने और जीप  चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

          जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुख्यालय से राजापुर की ओर जा रही क मांडर जीप में लगभग डेढ़ दर्जन यात्री बैठे थे। जैसे ही जीप थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर-सगवारा के पास पहुुंची तो अचानक सड़क पर मवेशी आ गया। उसे बचाने को लेकर जीप अनियंतित्र हो गई। कुछ दूर जाकर जीप विद्युत पोल से टकरा गई। जिससे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। चालक तो मौके से फरार हो गया लेकिन जीप में दबकर बछरन निवासी शिवाकांत पुत्र बगोली की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा राठ निवासी नेतराम पुत्र छेदीलाल, सुमन पत्नी लल्ली, महोबा निवासी नरेश पुत्र हरदयाल, राजापुर निवासी रामलाल पुत्र चुन्नू और मोहरवा निवासी गुलाब चंद्र पुत्र दुली राम घायल हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना होते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस सूचना दी। राजापुर थानाध्यक्ष सत्यापाल सिंह व पहाड़ी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने घायलों को राजापुर व मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना स्थल पर नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस के समझाने के बावजूद दो घंटे तक जाम नहीं खोला।

सभी जीप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। घटना स्थल पर राजापुर एसडीएम दुर्गेश मिश्रा पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा रहा।


भाजपा जिलाध्यक्ष के घर जा रहे थे घायल
चित्रकूट। (ब्यूरो) दुर्घटना में घायल राठ व महोबा के निवासी राजापुर में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव के घर निमंत्रण पर जा रहे थे। घटना की जानकारी होते ही भाजपा जिलाध्यक्ष ने घायलों का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे। उधर मृतक शिवाक ांत के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। उसके पिता किसान है। मृतक ने इंटर की परीक्षा दी थी। दो भाई तीन बहनों में वह तीसरे नम्बर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed