{"_id":"5b0d9da34f1c1b886e8b5525","slug":"three-passenger-trains-caught-90-nos","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पैसेंजर ट्रेनों से पकड़ा 90 बोरा तेंदू पत्ता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन पैसेंजर ट्रेनों से पकड़ा 90 बोरा तेंदू पत्ता
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Wed, 30 May 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगलों में लगे तेंदू पत्ता तोड़ने के बाद बड़ी मात्रा में शहरों मेें बेचने की खबर के बाद मंगलवार को आरपीएफ, जीआरपी और वन निगम ने मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर संयुक्त अभियान चलाया। तीन पैसेंजर ट्रेनों से तेंदू पत्ता से भरे 90 बोरे बरामद किए गए हैं, जबकि बदमाश भाग निकले।
अमर उजाला ने सोमवार को खबर छापी थी कि ट्रेनों में बोरों में भरकर तेंदू पत्ते चोरी-छिपे बेचने के लिए ले जाए जा रहे हैं। इस खबर के बाद मंगलवार मानिकपुर रेलवे स्टेशन में आरपीएफ, जीआरपी, वन निगम की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इसमें माकिनपुर से इलाहाबाद जाने वाली ट्रेनों को चेक किया गया। सतना-इलाहाबाद रूट की तीन पैसेंजर ट्रेनों से चेकिंग के दौरान 90 बोरा तेंदू पत्ता बरामद किया गया। इस दौरान इन्हें ले जा रहे बदमाश भाग निकले।
अभियान में आरपीएफ के इंस्पेक्टर ओमकार नाथ त्रिपाठी, वन क्षेत्राधिकारी मानिकपुर, वन निगम के सेक्शन अधिकारी एसपी साहनी व वन दरोगा अजरुद्दीन, श्याम लाल, वन रक्षक रामधन श्याम लाल, वन निगम के कर्मचारी अनूप सिंह, वीपी पटेल व आरपीएफ सिपाही शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।