{"_id":"5929b9904f1c1b260c537e10","slug":"three-houses-of-farmers-burnt-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन किसानों के घर जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से तीन किसानों के घर जले
चित्रकूट
Updated Sat, 27 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
ट्रेलर में लगी भयंकर आग
- फोटो : amar ujala
राजापुर(चित्रकूट)। अज्ञात कारणों के चलते थानाक्षेत्र के भदेदू गांव में आग लग गई। जिसमें एक किसान का पूरा जबकि दो अन्य किसानाें के आंशिक घर जल गए। तहसीलदार व कानूनगो ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों को राहत दिलाने का आश्वासन दिया है।
शनिवार की दोपहर को भदेदू के गजोधरपुरवा निवासी लुुस्सू के घर अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। घटना के समय घर में कोई नहीं था। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने उसे सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान आग की लपटों ने पड़ोस के सियाराम और रामप्रताप के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग से तीनों घर की लगभग एक लाख की गृहस्थी राख हो गई। इसके बाद तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद पांडेय और कानूनगो रामबदन मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक सहायता जल्द दिलाने का आश्वासन दिया है।