{"_id":"595145724f1c1bb5028b45be","slug":"the-young-man-beat-his-wife-and-wife-by-entering-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर घुसकर युवक उसकी मां-पत्नी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर घुसकर युवक उसकी मां-पत्नी को पीटा
चित्रकूट
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कोतवाली क्षेत्र के चितरागोकुलपुर में एक युवक को घर घुसकर आरोपियों ने पीटा। बचाने पहुंची उसकी मां व पत्नी की भी पिटाई कर दी गई। पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
पीड़ित रामेश्वर पुत्र नत्थू ने बताया कि 25 जून को जब वह मजदूरी कर अपने घर जा रहा था उसी समय कपाला पुत्र किशोरी मुहल्ले के लोगों को गाली गलौज दे रहा था। जब उसने मना किया तो गांव के कमलेश ,श्याम सुंदर , बग्गड़ पटेल, मुखिया व सफीक व चार अज्ञात व्यक्तियों घर में आकर गाली गलौज दिया। इसके बाद उसे लाठी डंडे से पीटने लगे। बीच बचाव करने आयी मां व पत्नी एवं भाभी को भी मारा पीटा। जबरन बाइक में बैठकर लिए जा रहे थे। किसी तरह से मोहल्ले वालों ने बचाया। कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शराब के लिए रुपये न देने पर पिटाई
चित्रकूट(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर निवासी किशोरी लाल पुत्र चंद्रदास ने आरोप लगाया कि रविवार की शाम को वह एक निमंत्रण कार्यक्रम में गया था। वहां गांव के ही मुन्नूदीन, गुरुदीन और सुरद्दीन ने उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मना करने पर तीनों ने मिलकर उसे पीटा। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
उधारी मांगी तो पीट दिया
शिवरामपुर(ब्यूरो)। चौकी क्षेत्र के पहरा बरुईपुरवा निवासी अनुरूद्ध कुमार पुत्र बद्री ने आरोप लगाया कि रविवार की शाम को वह गांव के ही राममूरत से अपनी उधारी मांगने गया तो उसे डांटकर भगाने लगा। विरोध करने पर राममूरत व तीन लोगों ने मिलकर उसे लाठी डंडों से पीटा। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बंटवारे को लेकर विवाद
चित्रकूट(ब्यूरो)। मुख्यालय के शंकर बाजार निवासी वीरेंद्र तिवारी ने सोमवार को कोतवाली में बताया कि बंटवारे के विवाद में उसके परिजनों ने ही उसकी लाठी डंडों से पिटाई की है। सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंची और घायल को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।