फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The head of the party ax relative cut

प्रधान को कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 25 Dec 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 25 Dec 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
The head of the party ax relative cut

चित्रकूट ब्लाक के गांव रानीपुर भट्ट के प्रधान कैलाश

विज्ञापन
पटेल की गुरुवार देर रात कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को पहाड़ी थाना के पिपरोदर गांव में अंजाम दिया गया। वह अपने रिश्तेदार के यहां दावत में आया था। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

मुख्यालय से सटे रानीपुर भट्ट गांव के प्रधान कैलाश पटेल (38) पुत्र बिहारी लाल  गुरुवार की दोपहर पहाड़ी थाने के पिपरोदर गांव गए थे।

वहां पर उनके मित्र कल्लू पटेल के यहां दावत थी। बताया जाता है कि कल्लू के घर से देर शाम लगभग सात बजे उनकी चीख से लोग घर की ओर दौड़े। जब लोग पहुंचे तो देखा कि वहां पर कोई नहीं था। जमीन पर कैलाश का लहूलुहान शव पड़ा था।

शव के गर्दन और अन्य जगहों पर कुल्हाड़ी के घातक वार के निशान थे। लोगों ने पुलिस और कैलाश के घर रानीपुर भट्ट में सूचना दी।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एसओ पहाड़ी शैल कुमार सिंह ने बताया कि वह घटनास्थल पर हैं और मामले की तहकीकात कर रहे हैं।

बताया गया कि कैलाश अपने साथ अपना लाइसेंसी रिवाल्वर भी ले गया था, जो अब गायब है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी मौके से बरामद कर ली गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed