{"_id":"950bbe8a8107a061044fb99d73f55d67","slug":"the-collision-killed-the-driver-of-the-car-bikes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। बाइक और आल्टो की टक्कर में एक युवक की मौत
विज्ञापन
हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को इलाहाबाद रिफर
किया गया है। चालक कार लेकर भागने में कामयाब रहा।
जानकारी के मुताबिक मिठाईलाल पटेल (20) पुत्र पंचम पटेल निवासी मछली मंडी कर्वी मुहल्ले के प्रेमनारायण उर्फ पप्पू (28) पुत्र सूर्यपाल और भैरो पागा निवासी शंभू (30) पुत्र द्वारिका के साथ बुधवार शाम बेड़ी पुलिया से पेट्रोल भराकर लौट रहा था।
लगभग सात बजे शाम को हाईवे पर पुल के पास सामने से आ रही आल्टो ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे तीनों नीचे आ गिरे।
लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर कोतवाली से पहुंचे एसआई मधुसूदन दीक्षित और अन्य पुलिसकर्मियों ने इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मिठाईलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, गंभीर रूप से घायल शंभू को इलाहाबाद रेफर किया गया है। मिठाईलाल वेल्डिंग का काम करके परिवार का पेट पालता था। उसके परिवार में पत्नी और एक पुत्र एक पुत्री हैं। उसकी मौत से घर में हाहाकार मच गया। चालक कार लेकर भागने में कामयाब रहा।